Friday, 6 September 2019

चंद्रमा पर भेजे इजरायल के पहले अंतरिक्ष यान ने सेल्फी भेजी

इजरायल का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा से धरती पर अपनी सेल्फी भेजी है। यह अंतरिक्ष यान इजराइल के युदेह में मिशन के नियंत्रण कक्ष से 37,600 किलोमीटर (23,360 मील) की दूरी पर स्थित है।

यरुशलम
चंद्रमा के अपने पहले मिशन पर गए एक इजरायली अंतरिक्ष यान ने धरती पर अपनी सेल्फी भेजी है। मिशन प्रमुख ने मंगलवार को यह जानकारी दी। परियोजना की अगुवाई कर रहे साझीदारों ने एक बयान में कहा है कि तस्वीर में बेरेशीट अंतरिक्ष यान की पृष्ठभूमि में पृथ्वी ग्रह नजर आ रहा है।

यह अंतरिक्ष यान इजराइल के युदेह में मिशन के नियंत्रण कक्ष से 37,600 किलोमीटर (23,360 मील) की दूरी पर स्थित है। एनजीओ स्पेसेल और सरकारी स्वामित्व वाली इजरायल एयरोस्पेस इंड्रस्टीज ने साथ मिल कर मानव रहित अंतरिक्ष यान बनाया है जिसे 22 फरवरी को रवाना किया गया था। अभी तक केवल रूस, अमेरिका और चीन ने ही चंद्रमा पर यह सफलता हासिल की है।

इस सेल्फी में देखा जा सकता है कि इजरायल के झंडे के साथ अंग्रेजी और हिब्रू में संदेश लिखा गया है। यह इजरायल का बहुत महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट माना जाता है। इजरायल का यह मिशन अमेरिका, रूस और चीन के बाद पहुंचनेवाला मिशन है।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...