Friday, 6 September 2019

ISS स्पेस एक्स का नया क्रू कैप्सूल पहुंचा अंतरिक्ष स्टेशन

स्पेस एक्स का नया क्रू कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है और इसने एक ही दिन में मील का नया पत्थर स्थापित किया है। इस ड्रैगन कैप्सूल को जब शनिवार को उसके पहली परीक्षण उड़ान पर भेजा गया तब उस पर कोई सवार नहीं था, उसमें बस डमी थीं।

केप कैनावरेल (अमेरिका)

ड्रैगन बहुत ही सफाई से रविवार की सुबह आईएसएस पहुंच गया। यदि यह छह दिनों का डेमो सफल हो जाता है तो स्पेस एक्स नासा के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के तहत इस साल गर्मी में दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जा सकता है।

ये दोनों अंतरिक्ष यात्री कैलिफोर्निया में स्पेस एक्स मिशन कंट्रोल में इस सारी गतिविधि को देख रहे थे। क्रू ड्रेगन आईएसएस के रोबोट हैंड की मदद के बिना ही स्वयं आईएसएस तक पहुंच गया।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...