Friday, 6 September 2019

वैज्ञानिकों ने विकसित किया दांतों की सफाई करनेवाला सूक्ष्म रोबॉट

वाशिंगटन
वैज्ञानिकों ने ऐसे सूक्ष्म रोबॉट विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है जो अब दांतों की भी सफाई कर सकेंगे। ये रोबॉट दांतों पर जमा होनी वाली पीले रंग की परत यानी प्लॉक की भी सफाई बिना कोई नुकसान पहुंचाए करने में सक्षम हैं। वैज्ञानिकों ने दो तरह की रोबॉटिक प्रणाली विकसित की है। पहली प्रणाली को सतह पर काम करने के लिए बनाया गया गया है जबकि दूसरी प्रणाली की मदद से अंदरूनी हिस्से में प्रवेश किया जा सकता है।



सांकेतिक चित्र

प्रवेश किया जा सकता है।

इनकी मदद से दांतों में जमा बॉयोफिल्म को नष्ट किया जा सकता है। विज्ञानियों के अनुसार बायोफिल्म नष्ट करने वाली इस तरह की रोबॉटिक प्रणाली की सहायता से कई तरह के काम किए जा सकते हैं। इनमें पानी के पाइप और कैथेटर को साफ रखने से लेकर दंतक्षय के जोखिम को कम करने, दंत संक्रमण और दांतों में बाहर से लगाई जाने वाली वस्तु (डेंटल इम्प्लांट) से होने वाली खराबी पर नियंत्रण रखा जा सकता है।

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के हुन कू ने बताया कि इस काम में सूक्ष्म जीव विज्ञानियों और क्लीनिशियन-वैज्ञानिकों की मदद ली गई है। साथ ही संभावित सर्वश्रेष्ठ सूक्ष्म जीव संक्रमण उन्मूलन प्रणाली बनाने के लिए इंजीनियरों को भी शामिल किया गया। अध्ययन रिपोर्ट साइंस रोबोटिक्स पत्रिका में प्रकाशित हुई है। कू ने बताया कि यह शोध दूसरे जैव चिकित्सीय क्षेत्रों में भी कारगर साबित हो सकता है क्योंकि हम उत्तर-एंटीबायोटिक युग में प्रवेश कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...