Friday, 6 September 2019

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा से टकराई थी अंतरिक्ष चट्टान

लंदन
इस साल जनवरी में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान एक अंतरिक्ष चट्टान 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराई थी। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है। प्रेक्षकों ने इस साल 21 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के दौरान चट्टान (उल्कापिंड) के चंद्रमा की सतह से टकराने पर कुछ समय के लिए चिंगारी देखी। स्पेन के ‘इंस्टिट्यूट ऑफ ऐस्ट्रोफिजिक्स ऑफ एंडालूसिया’ और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ हुइल्वा’ के शोधार्थियों ने इस घटना के दौरान चंद्रमा की सतह पर नजर रखने के लिए आठ दूरबीनों का इस्तेमाल किया


उल्का पिंड के चंद्रमा की सतह से टकराने के दौरान .28 सेकंड के लिए चिंगारी उठी और इसे पहली बार चंद्रग्रहण के दौरान फिल्माया गया। पूर्ण चंद्रग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। गत 21 जनवरी को हुए पूर्ण चंद्रग्रहण को उत्तर और दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप से सबसे अच्छी तरह से देखा गया।

दरअसल, चंद्रमा के पास पृथ्वी की तरह खुद की रक्षा के लिए कोई वायुमंडल नहीं है और इसलिए चट्टान का छोटा सा टुकड़ा भी चंद्रमा की सतह से आकर टकरा सकता है।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...