Friday, 6 September 2019

डायनासॉर के प्राचनीतम अंडे खोलेंगे उनकी उत्पत्ति के राज

टोरंटो
विश्व में डायनासॉर के सबसे पुराने ज्ञात अंडों से वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय जीव की उत्पत्ति के बारे में नई सूचनाएं निकाली हैं। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो मिसिसॉगा के अनुसंधानकर्ताओं ने अर्जेंटीना, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए स्थानों पर इन अंडों एवं अंडे के छिलकों के जीवाश्म अवशेषों का अध्ययन किया।
अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि 19.5 करोड़ साल पुराने ये अंडे जीवाश्म रेकॉर्ड में ज्ञात सबसे प्राचीन अंडे हैं। ये सभी अंडे सॉरोपॉड्स ने दिए थे। सॉरोपोड्स चार से आठ मीटर लंबे तथा लंबी गर्दन वाले शाकाहारी जीव थे और अपने समय के सबसे आम एवं दूर-दूर तक पाए जाने वाले डायनोसॉर थे।

टोरंटो यूनिवर्सिटी के रॉबर्ट रीस्ज ने कहा, 'जीवाश्म रिकॉर्ड में रेंगने वाले एवं स्तनपायी परभक्षियों के 31.6 करोड़ साल पुराने कंकाल मौजूद हैं, लेकिन 12करोड़ साल बाद तक भी उनके अंडों और अंडों के खोलों के बारे में हम कुछ भी नहीं जानते हैं।' रीस्ज ने एक बयान में कहा, 'यह बड़ा रहस्य है कि ये अंडे अचानक से इस समय नजर आए हैं और इससे पहले नहीं दिखे थे।'

बेल्जियम की घेंट यूनिवर्सिटी के एक अनुसंधानकर्ता कोइन स्टेन के मुताबिक ये अंडे डायनोसॉरों में प्रजनन प्रक्रिया के क्रमिक विकास का पता लगाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...