Friday, 6 September 2019

एंटीबॉयटिक के इस्तेमाल से महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक: रिसर्च

वॉशिंगटन
हाल में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो महिलाएं लंबे समय तक एंटीबॉयटिक दवाएं लेती हैं, उनमें दिल का दौरा पड़ने या आघात आने का खतरा बढ़ जाता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं जो दो महीने या उससे अधिक समय तक एंटीबॉयटिक लेती हैं, उन्हें हृदय रोग का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।




सांकेतिक चित्र

बीच की आयु वाली (40-59 वर्ष) महिलाओं में भी एंटीबॉयटिक के लंबे समय तक उपयोग करने पर इसका जोखिम बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं को 20-39 के बीच की उम्र की वयस्क महिलाओं में एंटीबॉयटिक के उपयोग से जोखिम बढ़ने का कोई संकेत नहीं मिला है। एंटीबॉयटिक का उपयोग हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होने का संभावित कारण है क्योंकि एंटीबॉयटिक्स आंत में सूक्ष्म वातावरण के संतुलन को बदल देते हैं।

अमेरिका में टुलाने विश्वविद्यालय के निदेशक लू क्यूई ने कहा, ‘आंत में सूक्ष्मजीवों के संतुलन को बदलने में एंटीबॉयटिक का उपयोग सबसे महत्वपूर्ण कारक है। पिछले अध्ययनों में आंत के माइक्रोबॉयटिक वातावरण में परिवर्तन और रक्त वाहिकाओं के संकुचन और सूजन, स्ट्रोक और हृदय रोग के बीच एक कड़ी दिखाई गई है।’ शोधकर्ताओं ने नर्सेज हेल्थ स्टडी में भाग लेने वाली 36,429 महिलाओं का अध्ययन किया।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...