Friday, 6 September 2019

चीन में 51.80 करोड़ साल पुराने जीवाश्म पाए गए

पेइचिंग
वैज्ञानिकों ने चीन में एक नदी के किनारे हजारों जीवाश्मों का एक चकित करने वाला खजाना खोज निकाला है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये जीवाश्म लगभग 51.80 करोड़ साल पुराने हो सकते हैं और ये असामान्य हैं क्योंकि ये सॉफ्ट बॉडी टिशू हैं और अच्छी तरह संरक्षित हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें चमड़ी, आंखों और अंदरूनी अंगों के ऊतक शामिल हैं। जीवाश्म विज्ञानियों ने इस खोज को अद्भुत बताया है। इनमें आधे से अधिक जीवाश्म ऐसी प्रजातियों के हैं, जिन्हें इसके पहले खोजा ही नहीं गया था। किंगजियांग बायोटा के रूप में बुलाए जाने वाले ये जीवाश्म हुबेई प्रांत में दानशुई नदी के पास पाए गए हैं।

इनके 20,000 से अधिक नमूने लिए गए हैं और अभी तक इनमें से 4,351 के विश्लेषण किए जा चुके हैं, जिनमें कीड़े, जेलिफिश, समुद्री एनीमोन और शैवाल शामिल हैं। चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिनजियांग झांग ने कहा कि ये जीवाश्म जीवों के प्रारंभिक उत्पत्ति के अध्ययन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्रोत बनेंगे।

No comments:

Post a Comment

अपने फ़ोन से संदेश भेजने के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग कैसे करें

आपको हमेशा 6 इंच की स्क्रीन पर स्क्विंट करने की ज़रूरत नहीं है और अपने संचार को थोड़ा टच कीबोर्ड पर टैप करें।  अधिकांश मैसेजिंग ऐप अब आ...